31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहु-केतु, शनि की चाल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बदलेगी 3 राशि वालों की तकदीर

राहु केतु (Rahu Ketu) का राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को होगा तो शनि (Shani) अपनी राशि 29 अप्रैल को बदलेंगे। राहु 12 अप्रैल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा।

2 min read
Google source verification
Rahu Ketu Mahadasha, shani rashi parivartan 2022, shani gochar 2022, shani trnasit 2022, rahu ketu gochar 2022, राहु राशि परिवर्तन 2022, शनि गोचर 2022, rashifal, horoscope,

राहु-केतु, शनि की चाल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बदलेगी 3 राशि वालों की तकदीर

बाकी ग्रहों की तुलना में राहु-केतु और शनि को अपनी राशि बदलने में समय लगता है। वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि का राशि परिवर्तन ढाई साल में होता है तो राहु-केतु को अपनी राशि बदलने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि मकर राशि में स्थित है तो राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। ये तीनों ही ग्रह अप्रैल में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए इन गोचर का किन 3 राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा।

राहु-केतु और शनि कब बदलेंगे राशि? राहु केतु का राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को होगा तो शनि अपनी राशि 29 अप्रैल को बदलेंगे। राहु 12 अप्रैल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा तो केतु इस दिन तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ शनि देव 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए किन 3 राशियों पर ग्रहों की इस चाल का शुभ प्रभाव पड़ रहा है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों पर तीनों ग्रहों में होने वाले बदलाव का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। रूके हुए काम पूरे होने के आसार रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दुश्मनों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी ये अवधि विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगी।

मिथुन राशि: इस राशि वालों पर भी तीनों ग्रहों में होने वाले बदलाव का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। पैसों की तंगी से निजात मिलेगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं और यात्रा से आप अच्छा धन अर्जित करने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

तुला राशि: आपके लिए समय काफी शुभ आने वाला है। इस अवधि में आपके सारे काम बनने के आसार रहेंगे। करियर में जबरदस्त तरक्की हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इन तारीखों में जन्मे लोग अगर ठान लें तो इन्हें करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता