6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काफी विश्वासपात्र होते हैं ये लोग, इन 4 राशि वालों पर कर सकते हैं भरोसा

काफी विश्वासपात्र होते हैं ये लोग, इन 4 राशि वालों पर कर सकते हैं भरोसा
3 min read
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

May 17, 2018

trustable

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि को अनुसार होता है। किसी का स्वभाव गुस्से वाला होता है, किसी का शांत स्वभाव होता है। कोई चिड़चिड़े स्वभाव का होता है, तो कुछ बहुत खुले विचारों के होते हैं। वहीं कोई राशि वाले सबसे ज्यादा धोखा देते हैं। तो कोई बहुत भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। आजकल के इस दौर में किसी पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो चुका है। किस पर भरोसा करें किस पर नहीं यह भी हमारे लिए असमंचस्य की स्थिती खड़ी कर देती है। और विश्वास हर रिश्ते के लिए बहुत जरुरी होता है क्योंकि भरोसा न होने पर अक्सर रिश्ते टूट जाते हैं। आज हम आपको बता हैं ऐसे राशि वालों के बारे में जो बहुत ही भरोसेमंद होते हैं और हमेसा दूसरों की इज्जत करते हैं। इन राशियों के लोग अपने पार्टनर को प्यार में भी कभी धोखा नहीं देते।

वृषभ राशि : इस राशि के लोगों पर आप भरोसा कर सकते हैं। ये लोग बहुत प्रेमिले होते हैं, हमेशा अपने प्रिय लोगों से लगाव रखते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है की ये लोग अपने दोस्तों या अपने प्रिय जनों के खइलाफ कुछ भी गलत सुन नहीं सकते। इस राशि के जातकों का शांत स्वभाव होता है। और प्यार में पड़ जाने के बाद ये लोग अपने पार्टनर को भी अहनियत देते हैं। इस राशि के लोग जिन्हें अपने दिल में बसा लेते है उन्हें कभी नहीं छोड़ते।

कर्क राशि : कर्क राशि के लोग बहुत विश्वसनीय होते हैं। इस राशि के व्यक्ति काफी समझदार होने के साथ-साथ अपने रिश्ते को बेहद समझदारी से संभालते हैं। ये लोगों में कभी भी किसी के प्रति बुरे विचार नहीं आते। ना ही किसी को धोखा देते हैं, इस राशि के लोगों को पर आप भरोसा कर सकते हैं क्योंकि ये आपकी बात सुनकर अपने तक ही रखते हैं।

तुला राशि : तुला राशि वाले लोग काफी भावुक और इमोशनल होते हैं। वे हमेशा सामने वालों की भावनाओं की कद्र करते हैं। ये लोग हमेशा अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं और दिल से उसे चाहते हैं। ये न सिर्फ अपने साथी की छोटी-छोटी जरुरतों को ध्यान में रखते हैं बल्कि उन्हे पूरा करने की भी कोशिश करते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोग हमेशा दूसरों में खुशियां बांटा करते हैं। ये दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं और दूसरों के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहते हैं। प्यार में सच्चे होने के साथ-साथ इस राशि के लोग बेहद रोमांटिक भी होते है। इस राशि के लोग प्यार में पड़ने के बाद अपने पार्टनर को ही सब कुछ मान लेते है।