
आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा खास, कई रास्तों से पैसा आने के साथ ही लोकप्रियता में भी होगा इजाफा
भोपाल। आज अप्रैल माह का 26वां दिन यानि 26अप्रैल 2019 को शुक्रवार है। ज्योतिष में शुक्र को राक्षसों का गुरु यानि राक्षसगुरु माना गया है। इन्हें भाग्य का कारक ग्रह माना गया है। वहीं शुक्र का रत्न हीरा है। जबकि इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं।
आज का दिन:
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग है। आपको बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा और साध्य योग आज रात 01 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
सूर्योदय सप्तमी तिथि के साथ होगा, दोपहर 2.15 बजे से अष्टमी तिथि लगेगी। पूरे दिन उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा। दिन साध्य नाम के शुभ योग से शुरू होगा और पूरे दिन ये ही योग रहेगा। चंद्रमा धनु राशि से निकल कर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुका है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।
राशियों व नक्षत्रों से संबंध:
शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।
शुक्र के प्रभाव-
जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है। इसके अलावा कुंडली में मजबूत शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के साथ ही यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत कुंडली में नीच के या पीड़ित शुक्र से व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह भौतिक सुखों के अभाव में जीता है। इसके अलावा जातक के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। माना जाता है कि यदि जन्म कुंडली में शुक्र कमज़ोर होता है तो जातक को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।
शुक्र का वैदिक मंत्र. Vedic mantra for Venus
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।
शुक्र का तांत्रिक मंत्र. Tantarik mantra of Venus
ॐ शुं शुक्राय नमः।।
शुक्र का बीच मंत्र. Beej mantra of Venus
ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राये नम:।।
शुक्र का मंत्र. Mantra for Venus
हिमकुन्द मृ्णालाभं दैत्यानां परमं गुरुम।
सर्व शास्त्र प्रवक्तारं भर्गव प्रणामाम्यहम ।।
शुक्र के लिए वस्तुओं का दान. What are the things that can be donated for Venus
शुक्र के लिए घी, कपूर, दही, चांदी, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र और फूल या गाय. इन वस्तुओं का दान शुक्रवार को सूर्यास्त के समय करना चाहिए।
2. वृषभ राशिफल /Today Tauras horoscope :
यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं और यहां तक कि चुनने के लिए विकल्प भी हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
3. मिथुन राशिफल /Today gemini Horoscope:
सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।
5. सिंह राशिफल /Today leo Horoscope:
आज व्यावसायिक और व्यापारिक सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी यह उत्कृष्ट समय है। आप में से उच्च विदेशी संपर्कों द्वारा भविष्य में प्रचुर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे।
6. कन्या राशिफल /Today virgo Horoscope:
व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर मजबूत प्रभाव पड़ेगा। आगे बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। व्यावसायिक संदर्भ में आज आप महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है, किंतु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है।
7. तुला राशिफल /Today libra Horoscope:
प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है,बात का बतंगड़ न बनाएं। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें।
8. वृश्चिक राशिफल /Today scorpio Horoscope:
खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकतें हैं।
9. धनु राशिफल /Today sagittarius Horoscope:
प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है।
10. मकर राशिफल /Today capricorn Horoscope:
यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए नए रास्ते खुलेगें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। परिवार की महिला सदस्य आपकी समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में आपकी सहायता कर सकती है। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।
11. कुंभ राशिफल /Today Aquarius Horoscope:
व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनें रहेंगे। आर्थिक पक्ष आपके लिए यथावत रहेगा। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। कुल मिलाकर आज आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
12. मीन राशिफल /Today pisces Horoscope:
आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते हैं। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। कुछ असहमतियों के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा हो सकता है।
अंक 01-
अतिरिक्त धन की व्यवस्था करनी होगी। लेन-देन लंबे समय के लिए नहीं करें ।
अंक 02-
व्यापारिक सौदों को पुरा न कर पाने के कारण मानसिक तनाव में आ जाएंगे।
अंक 03-
मित्रगण उकसाने का काम कर सकते है। वाहन चलाने में प्रतिस्पर्धा से बचकर रहें।
अंक 04-
व्यापारिक सौदों के विफल होने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। मध्यमार्ग से हुई आय को एक सीमा में रखना ठीक रहेगा।
अंक 05-
अपयश का सामना करना पड़ सकता है। अधिनस्थों व वरिष्ठों दोनों को खुश रखने में सफल रहेंगे।
अंक 06-
कड़ी मेहनत करनी होगी। बेबाकी से बोलने से बचकर रहें।
अंक 07-
अतिरिक्त समय का सदुपयोग करना होगा। आर्थिक मदद का फायदा अनुचित व्यक्ति को मिलने से दुख होगा।
अंक 08-
अनबन खत्म करने के लिए पहल स्वयं को करनी होगी। अंजान स्त्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है।
अंक 09-
मौजमस्ती परेशानी का कारण बनेगी। सेहत के चलते आर्थिक परेशानी में आ जाएंगे।
Updated on:
26 Apr 2019 01:57 am
Published on:
26 Apr 2019 01:39 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
