
आज 17 जनवरी मंगलवार को (Shani Gochar 2023) शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे रात 08 बजकर 02 मिनट पर अपनी राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव (Shani Gochar 2023) के इस राशि परिवर्तन से 4 राशि के लोगों की टेंशन बढऩे वाली है। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक दरअसल शनि के इस गोचर (Shani Gochar 2023) से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। यहां आपको बता दें कि गुरु की राशि मीन पर आज से शनि की महादशा यानी साढ़ेसाती शुरू हो रही है। इस राशि पर (Shani Gochar 2023) साढ़ेसाती का यह पहला चरण होगा। वहीं कुंभ राशिवालों पर पहले से ही साढ़ेसाती चल रही है। इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इन दो राशियों के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि पर भी आज से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।
ढाई साल तक रहेगी ढैय्या, साढ़ेसाती साढ़े सात साल (Shani Gochar 2023)
पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक इस साल से (Shani Gochar 2023) कुंभ, मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि देव की दृष्टि रहेगी। शनि की महादशा साढ़ेसाती साढ़े सात साल तक और ढैय्या का प्रभाव ढाई साल तक रहता है। इन (Shani Gochar 2023) दोनों ही स्थितियों में लोगों को गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि यह समय ऐसा होता है कि जैसा आप कार्य करेंगे वैसा ही फल मिलेगा।
इन उपायों से मिलेगी राहत (Shani Gochar 2023)
- साढ़ेसाती (Shani Gochar 2023) और ढैय्या के दुष्प्रभाव से बचने के लिए नियमित रूप से शनि देव की पूजा करें। हर दिन शनि चालिसा का पाठ करें। यदि प्रत्येक दिन नहीं कर सकते हैं, तो शनिवार के दिन तो आपको शनि चालिसा का पाठ करना ही चाहिए।
- जिन लोगों पर (Shani Gochar 2023) साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो रही है, उन लोगों को अपनी मध्यमा अंगुली में लोहे का एक रिंग पहनना चाहिए। उसे धारण करने से पहले शनिवार के दिन शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करना न भूलें। वहीं शनिवार को ही आप उसे धारण कर सकते हैं। 21 जनवरी को शनि अमावस्या के दिन आप शनि की पूजा करके इस रिंग को धारण कर सकते हैं।
- जिन पर (Shani Gochar 2023)शनि की महादशा चल रही है, उन लोगों को शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान करना चाहिए। इसके लिए आप एक कटोरे में सरसों का तेल भर लें और उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल का दान कर दें। इससे आपको लाभ होगा।
- आप पर (Shani Gochar 2023)साढ़ेसाती और ढैय्या का अधिक प्रभाव लग रहा है तो, आप शनि रक्षा कवच का पाठ करना शुरू कर दें। शनि देव से अपनी रक्षा की प्रार्थना करें। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
- साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित (Shani Gochar 2023) लोगों को शमी के पौधे या पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
Updated on:
17 Jan 2023 11:50 am
Published on:
17 Jan 2023 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
