15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नक्का खुलने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत, दो जख्मी

-रामपुरकलां में राधास्वामी आश्रम के पास सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा - ईंट खाली करके ट्रैक्टर- ट्रॉली से लौट रहे थे श्रमिक,

less than 1 minute read
Google source verification

मुरैना. रामपुरकलां के सलमपुर से ईट रखवाकर लौट रहे श्रमिकों का ट्रैक्टर-ट्रॉली नक्का टूटने की वजह से पलट गई, जिससे उसे चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई। दो अन्य श्रमिक जख्मी हो गए, जिन्हें सबलगढ़ और मुरैना जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना रामपुरकलां थाना क्षेत्र में राधास्वामी आश्रम के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर आकाश कुशवाह (18), श्रमिक मावसिया जाटव (25) पुत्र गड़ुआराम जाटव, विक्की खान (14) पुत्र अजीज खान सभी निवासी रामपुरकलां ईंट भट्टा पर काम करते हैं। शनिवार सुबह तीनों लोग ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सलमपुर से खाली करके लौट रहे थे। रामपुरकलां में राधास्वामी आश्रम के पास खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का नक्का टूट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर आकाश कुशवाह उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मावसिया और विक्की खान बुरी तरह से जख्मी हो गए। मावसिया को गंभीर हालत में सबलगढ़ और विक्की खान को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
घायल पड़े थे सडक़ पर, लोग बना रहे थे वीडियो
हादसे के बाद चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी जबकि घायल मौके पर ही तड़प रहे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनको अस्पताल तक न पहुंचाते हुए वीडियो बनाते नजर आए। ऐसे लोगों को देखकर कुछ कोसते नजर आए।
अपने स्तर पर घायल पहुंचे अस्पताल
एक्सीडेंट के बाद सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बूलेंस मौके पर पहुंचती, उससे पहले घायल अन्य लोगों की मदद से सीधे अस्पताल पहुंचे। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सबलगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।