
फाइल फोटो
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
छतरपुर. रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो नाबालिग लडक़ों को एक लडक़ी सरेराह चप्पलों से पीट रही है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों नाबालिग लडक़ों ने लडक़ी को छेड़ा था, जिसके बाद राहगीरों ने दोनों को पकड़ लिया और लडक़ी से चप्पलों से पिटवाया।
घटना ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गहरवार के रेलवे ब्रज के पास का है। बीते दिनों एक लडक़ी स्कूल जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो नाबालिग लडक़ों ने उसे छेड़ दिया। तभी वहां मौजूद लोगों ने यह देख दोनों नाबालिगों को पकड़ा, इसके बाद लडक़ी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों लडक़ों की लडक़ी ने चप्पलों से पिटाई की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामाले को लेकर ईशानगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस मामले में थाने में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
Updated on:
6 Jan 2025, 10:58 PM IST
Published on:
6 Jan 2025, 10:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.