
भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर हुए विभिन्न आयोजन

दिगम्बर जैन विद्यालय सोसायटी के तत्वाधान में शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुए विद्यालय पहुंची।

संपूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा की राह दिखाने वाले भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को सीकर में भक्तिभाव से मनाया गया

शाही लवाजमे के साथ निकलने वाली इस शोभायात्रा में कलशाभिषेक, विश्व शांति हवन व ईरान अमेरिका युद्ध से जुड़ी बैलेस्टिक मिसाइल जैसी झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया ।