30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा जलाशय में डूबने से मौत, दो बाल-बाल बचे

बालोद जिले के खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से तीन दोस्त जलाशय में नहाने कूद गए। इसमें एक दोस्त की पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा दोस्त बाल-बाल बचा और तीसरा तैरकर बाहर आ गया। पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। राजनांदगांव व रानीतराई से […]

2 min read
Google source verification
खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से तीन दोस्त जलाशय में नहाने कूद गए। इसमें एक दोस्त की पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा दोस्त बाल-बाल बचा और तीसरा तैरकर बाहर आ गया।

बालोद जिले के खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से तीन दोस्त जलाशय में नहाने कूद गए। इसमें एक दोस्त की पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा दोस्त बाल-बाल बचा और तीसरा तैरकर बाहर आ गया। पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। राजनांदगांव व रानीतराई से कुल चार लोग खरखरा जलाशय पिकनिक मनाने के लिए आए थे। पिकनिक मनाने के बाद तीन लोगों का नहाने का मन किया और जलाशय में कूद गए। इस घटना में प्रवीण ठाकुर (२६) निवासी तुलसीपुर राजनांदगांव की डूबने से मौत हो गई।

आज सुबह मिला शव

घटना की जानकारी पुलिस को उसके दोस्त नीलेश कुमार ने दी। इसके बाद रविवार शाम 4 से सोमवार सुबह 6 बजे तक खोजबीन की गई। 13 घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों की टीम ने सुबह ६ बजे शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें :

ओलावृष्टि और बारिश से चना व गेहूं की फसल को नुकसान

चारों दोस्त करते हैं सेल्समैन का कार्य

पुलिस को प्रार्थी नीलेश कुमार ने बताया कि हम लोग सेल्समैन का कार्य करते हैं। रविवार को अवकाश था, इसलिए हमने पिकनिक मनाने का विचार किया और खरखरा जलाशय आए। सभी मिलकर खाना बनाए और खाने के बाद नहाने का मन किया तो नहाने चले गए। पिकनिक मनाने वालों में प्रवीण ठाकुर, नीलेश कुमार, करण व भुवन शामिल थे।

यह भी पढ़ें :

घर में सोखता गड्ढा बनाने पर ही मनरेगा में मिलेगा रोजगार

पानी के बहाव में फंस गया था प्रवीण, नीलेश बाल-बाल बचा

प्रवीण व नीलेश जिस जगह नहा रहे थे, वह खरखरा जलाशय का सेकंड गेट है। गेट से पानी छोड़ा गया है। जहां पानी के तेज बहाव ने प्रवीण को खींच लिया और डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्त नीलेश भी बाल-बाल बच गया। वह भी पानी के तेज बहाव में फंस गए थे लेकिन समय रहते बच गया। संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि पानी में डूबे प्रवीण ठाकुर का शव मिल गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

लापरवाही से जा रही जान

दरअसल पर्यटक पिकनिक मनाने जाते हैं तो लापरवाही बरतते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें तैरना नहीं आता है, वे भी जलाशय में नहाते हैं। कई लोग शराब के नशे में मस्ती करते रहते हैं और इस लापरवाही से पर्यटकों की जान चली जाती है।