21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु से जुड़े हैं कई रोचक रहस्य! जानिये इस रहस्यों में छिपी ये खास बातें

वास्तु ( vastu tips in hindi ) का अपना ही ऊर्जा प्रकार होता है और ये ऊर्जा ही हमें सबसे ज्यादा प्रभावित ( vastu energy effects ) करती है।

3 min read
Google source verification
vastu energy effects

वास्तु से जुड़े हैं कई रोचक रहस्य! जानिये इस रहस्यों में छिपी ये खास बातें

भोपाल। वास्तुशास्त्र ( Vastu Tips in hindi ) एक ऐसी विधि है, जिसमें जीवन में सफलता और खुशहाली ( Vastu Tips for Life ) बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिससे आपके घर, जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार ( vastu energy effects ) होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है।

वास्तु की जानकार रचना मिश्रा के अनुसार पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रत्येक वास्तु ( vastu ) का अपना ही ऊर्जा प्रकार होता है। जब एक बार कोई इंसान घर ( home vastu tips ) में रहना शुरू कर देता है, तो वह एक प्रकार के विशिष्ट ऊर्जा ( vastu energy ) से जुड़ जाता है, और ये ऊर्जा उन्हें प्रभावित करना शुरू कर देती हैं।

लेकिन जो विश्वास करते हैं, उनके घरो के लिए सकारात्मक ऊर्जा बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय वास्तु विज्ञान में यह सुनिश्चित करने के लिए कई वास्तु उपाय है, जिसके चलते बिना किसी ( संरचनात्मक ) परिवर्तन के घर खुशियों से भर जाता है।

जानकारों के मुताबिक वास्तु शास्त्र में एनर्जी का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि हर मनुष्य की अपनी एनर्जी होती है, जो हमारे आस-पास रहने वाली और हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है।

ऐसे में दूसरों की कुछ वस्तुओं का उपयोग करना हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए ध्यान रखें भूलकर भी दूसरों की इन 6 वास्तुओं का उपयोग न करें।

ये सभी वस्तुएं ऐसी हैं जिनका हर कोई निरंतर उपयोग करता है। उसकी सारी पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी उन वस्तुओं पर रहती है। जब हम किसी से उसकी कोई चीज उपयोग के लिए मांगते हैं तो उसकी नेगेटिव एनर्जी भी हमारे पास उस वस्तु के साथ चली आती है।

इसलिए ध्यान रखें भूलकर भी किसी से उसकी ये 6 चीजें कभी उधार ना मांगें और अगर आपके पास किसी के द्वारा ये आ जाती हैं तो भी इनमें से एक भी चीज़ को अपने पास नहीं रखें, बल्कि तुरंत लौटा दें...

1. पेन ( PEN )
कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधार ले लेते है, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे लौटाना भूल जाते है। ये बात हमारे लिए आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है। इसलिए भूलकर भी किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखे।


2. बिस्तर (Bed )
किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना भी वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा करने से उस बिस्तर पर हमेशा सोने वाले लोगों के बीच लड़ाई-झगडे होते है और अन्य व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

3. घडी ( Watch )
हाथों में पहनी जाने वाली घडी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घडी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे बचें।

4. वस्त्र ( cloth )
दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।

5. धन ( Money )
किसी अन्य व्यक्ति के धन पर नज़र डालना या उधार लेकर वापस न करना भी मनुष्य के लिए आर्थिक परेशानियों और दुर्भाग्य का कारण बनता है। इसलिए किसी से उधार लेने पर उसे पैसे जरूर लौटा दें।

6. रुमाल ( napkin )
किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।