22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेतन वृद्धि के साथ सुविधा देने की मांग, चार फैक्टरी के बाद श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

भिवाड़ी

image

Dharmendra dixit

image

Dharmendra Dixit

Apr 21, 2026

कुछ जगह सहमति के बाद धरना समाप्त, कुछ जगह श्रमिकों ने नहीं माना आश्वासन

भिवाड़ी. उद्योग क्षेत्र में मंगलवार को कई औद्योगिक इकाइयों के बाहर श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन किया। सभी जगह श्रमिकों ने वेतन वृद्धि के साथ अन्य सुविधाओं को देने की मांग रखी। श्रमिकों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से पूर्व में भी कई बार वेतन वृद्धि, ओवरटाइम, कैंटीन, बस सेवा सहित अन्य सुविधाओं को देने की मांग रखी है लेकिन प्रबंधन हमेशा उनकी मांगों को अनसुना कर देता है, जिसकी वजह से धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। चौपानकी स्थित पेय पदार्थ निर्माता कंपनी में सुबह श्रमिकों ने मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों से कई बार वार्ता की लेकिन हर बार विफलता मिली। प्रबंधन ने काम पर वापस लौटने और मांग पूरा करने के लिए 25 अप्रेल तक का समय मांगा लेकिन श्रमिकों ने इंकार कर दिया। चौपानकी स्थित टायर निर्माण कंपनी में भी सैकड़ों श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि आठ घंटे के वेतन में 12 घंटे काम कराया जाता है। कैंटीन सहित अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती। मटीला स्थित केमिकल फैक्टरी में श्रमिकों ने प्रदर्शन किया, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्ष के बीच सहमति हो गई। फूलबाग स्थित चॉकलेट निर्माण कंपनी में भी श्रमिकों ने प्रदर्शन किया, प्रबंधन ने दस दिन का समय मांगा। श्रमिकों के प्रदर्शन को देखते हुए सभी जगह पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। श्रमिक और प्रबंधन की आपस में बात कराकर प्रदर्शन समाप्त करने का प्रयास किया।