6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: श्रीलंका की हिरासत से रिहा होकर 13 मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे

Fishermen at chennai airport

Google source verification

चेन्नई. श्रीलंकाई नौसेना ने महीनाभर पहले गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 13 मछुआरे को रिहा कर दिया। रिहा किए गए सभी 13 मछुआरे शनिवार को चेन्नई लौट आए। चेन्नई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के बाद तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पुदुकोट्टै और रामेश्वरम में उनके पैतृक गांवों में वापस ले जाने की व्यवस्था की।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्र सरकार से मछुआरों को रिहा करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था और फिर भारतीय दूतावास की मदद से सभी 13 मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया गया और उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया था। मछुआरे कोलंबो से चेन्नई हवाईअड्डे पर पहुंचे। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उनके संबंधित गांवों तक परिवहन की व्यवस्था भी की।