11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रयागराज महाकुंभ में बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए। साथ में उत्तर प्रदेश के मंत्री और गुजरात सरकार के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। बाद में उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई।

Google source verification

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार दोपहर प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में स्नान किया। अर्घ्य भी दिया। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुजरात पवेलियन का भी दौरा किया, जिसे गुजरात पर्यटन निगम की ओर से गुजरात से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचकर सबसे पहले बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती की। वहां सभी लोगों की सुख-समृद्धि एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पटेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से प्रयागराज में तीर्थयात्रियों के लिए महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए कुंभ स्नान को सुंदर और योजनाबद्ध व्यवस्था है। विशेषकर सफाई-स्वच्छता का ध्यान रखा गया है।