24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास यात्रा के दौरान करोड़ों की लागत से बने कार्यों का लोकार्पण

कन्याओं की पाद पूजा कर शुरू हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra shirsath

•

Updated: 23 Feb 2023, 1:23 AM IST

विकास यात्रा के दौरान करोड़ों की लागत से बने कार्यों का लोकार्पण

विकास यात्रा के दौरान करोड़ों की लागत से बने कार्यों का लोकार्पण

देपालपुर. विकास यात्रा के दौरान कोविड के दौरान तीन बेटियों के सर से माता-पिता का साया उठ गया था, उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय प्रशासन को मंच पर आकर पूर्व विधायक मनोज पटेल को धन्यवाद का पत्र देकर आशीर्वाद लिया। विकास यात्रा की शुरुआत खजराया गांव में कन्याओं की पाद पूजा कर शुरू हुई। यहां सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान सरपंच कृपाराम पटेल ने किया। यहां प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन जनता ने पैसे एकत्रित कर 35 हजार की चकरियां भेंट की।
यहां कोविड के दौरान शिवानी अपनी दो बहनों को लेकर मंच पर आई, जिनके सर पर से कोविड के दौरान माता-पिता का साया उठ गया था। उन तीनों बेटियों को पांच पांच रुपये प्रतिमाह मुख्यमंत्री सहायता राशि मिलती है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धन्यवाद अदा कर विकास यात्रा में आए सभी वरिष्ठों को धन्यवाद दिया। जिस पर पूर्व विधायक पटेल ने कहा कि इनके जीवन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश के मुखिया ने ली है। अगर इन्हें और भी कोई परेशानी आती है तो हम है। इस दौरान मंच से लाडली लक्ष्मी बेटी योगिता ने भी मुख्यमंत्री शिवराज को धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा नई शराब नीति के तहत तहखाने बंद करने पर महिलाओं ने धन्यवाद देते हुए शराब बंदी बंद करने की बात भी कही। मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा अब जनता के बीच लोकप्रिय होती जा रही है, जिसमें अधिकारी और नेता एक साथ इस विकास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। यात्रा बुधवार को नेवरी, चटवाड़ा, पिपलोदा, आगरा, अहिरखेड़ी होते हुए पालड़ी पहुंची, जहा ग्रामीणों ने विकास यात्रा का भव्य स्वागत किया।
चटवाड़ा में पूर्व विधायक को संतरे से तौला। यहां उन्होंने कार्यकर्ता के जन्मदिन पर केक काटा। आगरा में सरपंच धर्मेंद्र छाडिय़ा ने मनोज पटेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। 25 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद-पत्र सौंपे। इस दौरान कई योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र सौंपे। इस दौरान हातोद, देपालपुर एसडीएम तहसीदार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मंच पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भारत पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुमानसिंह पंवार, राधेश्याम ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।