4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत, कई मवेशियों पर किया हमला

मुकुंदरा हिल्स से लगे कुंडाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत में पिछले 6 माह से पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Krishan Kumar Tholmbia

•

Updated: 22 May 2024, 1:58 AM IST

पैंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत, कई मवेशियों पर किया हमला

रावतभाटा. मुकुंदरा हिल्स से लगे कुंडाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत में पिछले 6 माह से पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। गांव में आकर उसने कई पशुओं का शिकार भी कर लिया। सोमवार रात को भी पैंथर गांव में आ गया और पशुओं पर हमला कर कई पशुओं को गंभीर घायल कर दिया। पशुओं का शोर सुनकर ग्रामीण जागे और पैंथर को भगाया। मंगलवार को ग्रामीणों ने मुकुंदरा हिल्स के वन अधिकारी के नाम ज्ञापन भी दिया। ग्रामीणों ने रावतभाटा क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र बिश्नोई से भी पैंथर को पकड़ने के लिए वार्ता की और ज्ञापन दिया।

पगमार्क मिले, पिंजरा रखवाया

क्षेत्रीय वन अधिकारी रावतभाटा नरेंद्र बिश्नोई एवं वनकर्मी मुकेश पालीवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर गांव में टीम भेजी थी। टीम ने पैंथर के पगमार्क की पुष्टि की है। इसके बाद पिंजरा भी रखवाया गया है। लेकिन अभी तक पैंथर हाथ नहीं आया। ग्रामीणों से रात्रि में घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए समझाइश की गई। पैंथर दिखाई देने पर आतिशबाजी चलाएं। छोटे मवेशियों को घर के बाहर नहीं बांधे। पैंथर लगभग 15 किलोमीटर का मूवमेंट अपने आसपास कर लेता है।

मुआवजा दिलाने के प्रस्ताव बनाकर भेजें

क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र बिश्नोई ने बताया जिन पशुपालकों के पशुओं का पैंथर ने शिकार बनाया उन पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। मुकुंदरा हिल्स में पिंजरा रखने के लिए जिला वन अधिकारी मुकुंदरा हिल्स कोटा को भी पत्र लिखा जाएगा।

प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए

मुकुंदरा हिल्स के वन कर्मियों ने बताया कि मुकुंदरा हिल्स में भीषण गर्मी के चलते प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं और पानी के लिए पैंथर एवं वन्य जीव नजदीकी गांव की ओर रुख कर रहे हैं। इस क्षेत्र में चार दिवारी भी नहीं है। इस कारण यह गांव की ओर आ रहे हैं। पैंथर भोजन के लिए छोटे मवेशियों पर हमला करता है। मुकुंदरा हिल्स में गिरधरपुरा से झरझनी पंचायत का अमरपुरा गांव नजदीक है और यहां पर पगडंडी बनी हुई है।