2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivah Muhurat 2023: इस दिन से बैंड बाजा और बारात पर लगेगा ब्रेक, एक माह तक नहीं होंगी शादियां, जान लें शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2023: शुक्र अस्त होने से 14 मार्च से विवाह (Marriage date 2023) समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा।

2 min read
Google source verification
.

Vivah Muhurat 2023: इस दिन से बैंड बाजा और बारात पर लगेगा ब्रेक, एक माह तक नहीं होंगी शादियां, जान लें शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2023: मांगलिक कार्यों के लिए लोगों को 43 दिनों तक लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यही वजह है कि इसके पूर्व शुभ लग्नों में बड़ी संख्या में विवाह का कार्यक्रम हो रहा है। सूत्रों की मानें तो इस सत्र में अब तक की स्थिति में करीब 3 हजार से अधिक लोग विवाह के बंधन में बंध चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति पर्व के बाद विवाह (Marriage Muhurat 2023) का कार्यक्रम शुरू हो गया है। परिजन योग्य हो चुके अपनी संतानों का विवाह कराने के लिए वर एवं वधु ढूंढने के कार्य में लग गए हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानेें तो फरवरी माह में शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त है, लेकिन 14 मार्च से शुक्र अस्त हो रहा है, जो कि 27 अप्रैल तक रहेगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्र अस्त के समय विवाह करने से कुछ बाद ही रिश्तों में खटास आ जाती है। यही नहीं शादी टूटने का भी डर बना रहता है।

इतना ही नहीं जीवनसाथी की तरक्की और सेहत पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है। इसी चलते शुक्र अस्त होने से विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाता है। पंडित नीतिन दीवान ने बताया कि मई से जून-2023 तक विवाह के लिए कुल 21 शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके बाद 20 मार्च को देव लग्न और 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय के दिन देव लग्न में विवाह कार्य संपन्न कराना सबसे उत्तम माना गया है। इसके बाद 28 अप्रैल से पुन: विवाह कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। बताया गया है कि फरवरी माह में 28 तारीख तक विवाह के लिए मुहूर्त है। इसके बाद मार्च में 6, 9, 11 और 13 तक मुहूर्त हैं।

मुहूर्त का बाजार पर पड़ रहा असर
बर्तन व्यवसायी अनिल वाधवानी, राजू जैन ने बताया कि विवाह का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया है, लेकिन शुक्र अस्त होने से शुभ मुहूर्त नहीं होने से इसका सीधा असर व्यापार-व्यवसाय पर देखने को मिलेगा। ऐसे में 28 अप्रैल के बाद ही पुन: बाजार में रौनकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस साल व्यापार-व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद है।

सराफा बाजार में आभूषणों की बढ़ी डिमांड
उधर विवाह के सीजन के चलते सोना और चांदी से बने आभूषणों की डिमांड बढ़ गई है। सराफा व्यापारी शिशिर सेठिया ने बताया कि 24 कैरेट सोना प्रति तोला 56 हजार, 22 कैरेट 51 हजार 800, 20 कैरेट 46 हजार 8 सौ और 18 कैरेट सोना प्रति तोला 43 हजार रूपए के भाव से बिक रहा है। इसी तरह चांदी प्रति तोला 645 रूपए के भाव से बिक रहा है। शादी सीजन के चलते वर्तमान में नेकलेस, सोना-चांदी से बने आभूषणों की डिमांड है।

Story Loader