13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंडक्टर से बहस हुई तो चालक ने बढ़ाई बस की स्पीड, अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराई

राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 पर रविवार की सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के सगरा के पास तेज रफ्तार यात्री बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस चालक व कंडक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Oct 28, 2024

- राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजपुर थाना क्षेत्र की घटना - दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल, दो को गंभीर हालत में सागर रेफर किया

सागर. राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 पर रविवार की सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के सगरा के पास तेज रफ्तार यात्री बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस चालक व कंडक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों का कहना है कि कंडक्टर से बहस होने के बाद चालक ने अचानक बस की स्पीड बढ़ाई और बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा देख राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने 2 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया।

- बस में 35 से 40 यात्री सवार थे

जानकारी के अनुसार बरकोटी ट्रेवल्स की बस रविवार सुबह यात्रियों को लेकर सागर से नरसिंहपुर के लिए रवाना हुई थी। हादसे के समय बस में लगभग 35 से 40 यात्री सवार थे। महाराजपुर थाने के पास हाइवे पर बस चालक ने क्रासिंग के दौरान नियंत्रण खो दिया और बस कंटेनर में जा घुसी। टक्कर लगते ही बस का आगे का कांच टूट गया तो आगे की ओर कैबिन में बैठे अधिकांश यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें पटना बाबा निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मन कुर्मी व बिजौरा गांव निवासी 60 वर्षीय रामनारायण दुबे की हालत गंभीर है।

- चालक-कंडक्टर की बसह हादसे की वजह

बस में सवार महिला यात्री प्रेमलता सिंह ने बताया कि वह बेगमगंज में नौकरी करती हैं। दिपावली की छुट्टियों में घर जा रही थी। सागर से नरसिंहपुर की बस पकड़ी, रास्ते में अचानक किसी बात को लेकर चालक व कंडक्टर की आपस में बहस हो गई। दोनों के बीच बहस बड़ी तो चालक ने अचानक बस की स्पीड बड़ा दी और वह आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, नहीं तो बस की गति और हादसे को देखकर लग रहा था कि सब यहीं खत्म हो जाता।