4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर…स्कूटी सवार MBBS छात्र को उड़ाया, आधे घंटे तक ओवरब्रिज की रेलिंग पर लटकती रही लाश

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज थर्ड ईयर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Up news, accident news

फोटो सोर्स: पत्रिका, भीषण दुर्घटना में MBBS छात्र की मौत

गोरखपुर में बुधवार की रात लगभग दस बजे शाहपुर थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी, इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि फार्च्यूनर की तेज टक्कर से उसका शव ओवरब्रिज पर ही लटका गया, दुर्घटना के बाद फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी भगा ले जाने में कामयाब हो गया।

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार को उड़ाया

दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई, सूचना मिलते ही शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड इयर के छात्र आकाश पांडेय, मूल निवासी जिला संतकबीर नगर के रूप में हुई।

हिरासत में आरोपी चालक, फॉर्च्यूनर गाड़ी सीज

पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से ट्रेस कर फॉर्च्यूनर UP 32 LR 0013 को सीज चालक को हिरासत में ले लिया, और उसकी पहचान गीडा थानाक्षेत्र निवासी गोल्डेन साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में SP सिटी अभिनव त्यागी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मोर्च्यूरी हाउस पर साथी डॉक्टरों की भारी भीड़, अधिकारियों ने शांत कराया

एमबीबीएस छात्र की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल के मोर्चरी में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की भीड़ लग गई और माहौल काफी गर्म हो गया, मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। कार्रवाई का अश्वासन देकर डॉक्टरों को शांत कराया।

दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर पीछे से सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चालक गोल्डन साहनी के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।