4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार सिपाही को कार ने रौंदा, मौत…पुलिस विभाग में शोक की लहर

गोरखपुर में होली का दिन पुलिस विभाग के लिए ठीक नहीं रहा, यहां एडीजी जोन कार्यालय में तैनात सिपाही की दिन में कार्यालय से अपने आवास जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, accident news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में सिपाही की मौत

होली के दिन बुधवार को कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास दोपहर एक कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को एम्स थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक सिपाही की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित सोहनरिया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है।

वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी मूल नियुक्ति संतकबीरनगर में थी और वर्तमान में वह गोरखपुर स्थित एडीजी जोन कार्यालय में अटैच थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे विवेक कुमार सिंह बाइक से गोरखपुर से घर जा रहे थे।

कुसम्ही जंगल के पास तुर्रा नाला के समीप सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

एम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलने पर एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है, इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग