8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून विदाई के साथ ही तेज धूप ने किया बेहाल, रात में ठंडक का अहसास

मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल सहित प्रदेश के 29 जिलों में मानसून विदाई की घोषणा कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल.मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल सहित प्रदेश के 29 जिलों में मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। मानसून की विदाई के साथ दिन भर लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा रहा है। उमस और गर्मी के कारण लोगों का हालबेहाल है। हालांकि सुबह एवं देर रात चलने वाले हल्की ठंडी हवाएं शरद ऋितु के आगमन का अहसास करा रही हैं।

शहर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है, वहीं अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढऩे का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। दीपावली तक प्रदेश में गुलाबी ठंडक दस्तक देगी।

10 साल में भोपाल से कब-कब विदा हुआ मानसून2014-5 अक्टूबर

2015-1 अक्टूबर2016-14 अक्टूबर

2017-15 अक्टूबर2018-3 अक्टूबर

2019-11 अक्टूबर2020-21 अक्टूबर

2021-11 अक्टूबर

2022-14 अक्टूबर2023-6 अक्टूबर