
predictions of nostradamus in hindi
फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रख्यात है। 16वीं सदी में जन्मे नास्त्रेदमस ने आज से लगभग 400 वर्ष पहले कई भविष्यवाणियां थी जिनमें से काफी सारी सही भी हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां पहेलियों के रूप में की थी जिनका लोग अलग-अलग मतलब निकालते हैं जो बाद में सही भी सिद्ध होते हैं। आइए जानते हैं उनकी ऐसी ही कुछ भविष्यवाणियों के बारे, जो आने वाले वर्ष 2018 में पूरी होंगी।
2018 में कब्र से बाहर आएंगी मृत आत्माएं
नास्त्रेदमस ने वर्ष 2018 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उनके अनुसार इस वर्ष मृत आत्माएं अपनी कब्रों से बाहर आकर तांडव मचाएंगी। इससे पूरी दुनिया में हलचल मचेगी और देखते ही देखते सब कुछ उलट-पलट हो जाएगा। जानकारों के अनुसार यह धरती पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का संकेत हैं जो भारी तबाही का कारण बन सकती हैं।
इटली होगा तबाह
नास्त्रेदमस के अनुसार 2018 में कोई बड़ा ज्वालामुखी पूरे इटली को जला देगा। वैज्ञानिक भी इस संभावना से सहमत है, गौरतलब है कि इटली के पास मौजूद विशाल विसुवियस ज्वालामुखी इन दिनों अत्यन्त सक्रिय है और इसके 2018 के अंत या 2019 के शुरु में फटने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो न केवल इटली वरन आसपास का काफी बड़ा हिस्सा भी तबाही के निशाने पर होगा। हालांकि ऐसा अभी तक के लिखित इतिहास में केवल दो बार हुआ है।
होगा तीसरा विश्वयुद्ध
वर्तमान में अमरीका, रूस, उत्तर कोरिया और चीन के बीच आपसी खींचतान के चलते सभी को विश्वयुद्ध के आसार नजर आ रहे हैं। ठीक इसी तरह भारत-पाकिस्तान के बीच भी संबंध तनावपूर्ण हो रहे हैं जो कभी भी किसी बड़े युद्ध की नींव रख सकते हैं। लेकिन इसकी भी नास्त्रेदमस ने आज से 400 वर्ष पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उनके अनुसार 2018 में दुनिया की बड़ी ताकतें आपस में टकराएंगी और विश्वयुद्ध होगा। लेकिन यह युद्ध दो देशों के बीच न होकर दो दिशाओं पूरब और पश्चिम के बीच होगा। अगर ऐसा होता है तो यह केवल हथियारों की ही जंग नहीं होगी वरन संस्कृति और सभ्यताओं की भी जंग होगी जो मानव इतिहास को पूरी तरह से बदल देगी।
फिर एक बार लिखी जाएंगी मानव इतिहास की कहानी
नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2018-2019 में तीसरा विश्वयुद्ध होगा, यह युद्ध 2025 तक चलेगा जिसमें अनगिनत मौते होंगी, सब कुछ तबाह हो जाएगा। युद्ध के बाद कुछ ही लोग उस शांति का आनंद उठाने के लिए बचेंगे और वे लोग ही एक नए मानव इतिहास की नींव रखेंगे जो आगे का भविष्य बनेगा।
Published on:
23 Dec 2017 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
