2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में योग संगम, एक पृथ्‍वी एक स्‍वास्‍थ्‍य का दिया संदेश

राज्‍य के अन्‍य विभागो से समन्‍वय कर स्‍कूलो, आगनबाडी केन्‍द्रों और पंचायतों सहित अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मियों और अधिकारियों ने योग अभ्यास किए, ताकि योग प्रति जनसमुदाय जागरूक हो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 23 Jun 2025, 12:30 AM IST

भोपाल. 11वें अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल सहित मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला व सिविल अस्‍पताल, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र तथा आयुष्‍मान अरोग्‍य मंदिरो में योग शिविर आयोजित किए गए। इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने योग अभ्यास किए। साथ ही जनसमुदाय को यह संदेश दिया कि योग सिर्फ हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक नहीं है, बल्कि यह पूरी पृथ्वी के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है।

अन्य विभागों के समन्वय कर लगे योग शिविर
राज्‍य के अन्‍य विभागो से समन्‍वय कर स्‍कूलो, आगनबाडी केन्‍द्रों और पंचायतों सहित अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मियों और अधिकारियों ने योग अभ्यास किए, ताकि योग प्रति जनसमुदाय जागरूक हो। योग शिविर के जरिए यह संदेश भी दिया गया कि योग के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और अच्छी जीवनशैली को अपनाना नागरिकों के लिए आवश्‍यक है।

10 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मियों ने लिया हिस्सा
इस आोजन का उद्देश्य आज के भाग-दौड़ के जीवन में शारीरिक एवं मानसिक व्‍याधाओं को दूर करने के लिए योग जैसे प्राकृतिक उपाय और इससे होने वाले लाभ के बारे आम लोगों को बताना है। अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का वैश्विक प्रयास है। मोरारजी देसाई राष्‍ट्रीय योग संस्‍थान के माध्‍यम से राज्‍य में स्‍त्रोत प्रशिक्षको का प्रशिक्षण किया गया राज्‍य में 10 हजार से अधिक आयुष्‍मान अरोग्‍य मंदिरो पर भी कम्‍युनिटी हैल्‍थ ऑफिसर्स द्वारा प्रात: 7:00 बजे से गतिविधि आयाजित की गयी।