24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत,पत्नी और बेटा घायल

CG News:मधुमक्खियों के कई डंक लगने से अचेत हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
खेत गए किसान पर मधुमक्खियों का हमला (Photo source- Patrika)

खेत गए किसान पर मधुमक्खियों का हमला (Photo source- Patrika)

CG News: छेरकापुर में खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। किसान की मौत हो गई, उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। श्रीराम यादव (55), उनकी पत्नी अहिल्या बाई (50) और बेटा राजकुमार यादव (35) खेत में काम कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बाज ने पास के मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया, जिससे मधुमक्खियां उग्र हो गईं और तीनों पर हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। अहिल्या बाई पास के पंप हाउस में छिप गईं, राजकुमार गांव की ओर भागा। श्रीराम यादव गेहूं के खेत से बाहर नहीं निकल पाए और मधुमक्खियों के कई डंक लगने से अचेत हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घायल पत्नी और बेटे का उपचार जारी है।