23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नल खोलने वाला ऑपरेटर सो रहा था चैन कि नीद, कोटा टंकी से कई घरों को पानी नहीं मिला, लोग हुए परेशान

रायपुर।लोग पीने के पानी के लिए काफी परेशान हुए, क्योंकि टंकी से वॉल्व खोलने वाला ऑपरेटर सो गया। सोमवार को सुबह जलापूर्ति प्रभावित होने पर लोग परेशान हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Indore Water Crisis

इंदौर के 60 इलाकों में आज भी नहीं चलेंगे नल (Photo Source- Patrika)

रायपुर। शहर के कोटा क्षेत्र के दो वार्ड रामकृष्ण परमहंस और मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड के रामनगर , विकासनगर क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए काफी परेशान हुए, क्योंकि टंकी से वॉल्व खोलने वाला ऑपरेटर सो गया। सोमवार को सुबह जलापूर्ति प्रभावित होने पर लोग परेशान हुए।

इस पर जल कार्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है, ऑपरेटर को चेतावनी दी गई।इस क्षेत्र से कई बार पार्षद रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि निगम की हालत बदहाल है। कोई देखने और मॉनिटरिंग करने वाला नहीं है। सुबह नलों में पानी नहीं आने से हजारों परिवारों को परेशान होना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर हो या परिषद किसी का ध्यान व्यवस्थाओं को सुधारने में नहीं है। आम जनता परेशान है।जलापूर्ति सिस्टम सुधारने की हिदायत इधर निगम में जल विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने जोन 8 में बैठक लेकर जलापूर्ति सिस्टम दुरुस्त करने की हिदायत दी। बैठक में जोन के सभी वार्डों के पार्षद मौजूद थे। साहू ने कहा कि जहां-जहां खामियां हो उसे तत्काल दुरुस्त कराएं।

पर्याप्त जलापूर्ति व्यवस्था प्राथमिकता है। अधिकारी, इंजीनियर पार्षदों के साथ वार्डों के प्रभावित वाले क्षेत्रों में जाकर सप्लाई सिस्टम ठीक कराएं। जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र, अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।