
noida
नाेएडा ( noida ) ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दादूपुरा में खेल-खेल में एक नाबालिक लड़की ने पिस्टल ( pistol ) से गाेली चला दी। इस घटना में चार बच्चे घायल गए। चारों बच्चो को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दाे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिजन ऋषिपाल नागर ने बताया कि राजकुमार की बेटी हमारे घर आई और चारों बच्चों को बुलाकर अपने घर ले गई। दोपहर गांव दादूपुर में राजकुमार के घर करीब 10 बच्चे खेल रहे थे। वहां राजकुमार कि पत्नी और बहू भी मौजूद थे। उसी समय राजकुमार की 14 बर्षीय लड़की घर में रखा पिस्टल निकाल लाई और गाेली चला दी। इस दाैरान वहां खेल रही रणवीर की 13 बर्षीय बेटी अदिति के सिर को गाेली छूती हुई निकल गई। वही गाेली बेटे आयुष के सिर में गोली लगी और अमित कुमार की 13 बर्षीय बेटी दीपू के पेट में लगी। एक गाेली 11 बर्षीय एंजिल के पैर में भी लगी है।
कैलाश अस्पताल के सीएमओ प्रदीप बंसल ने बताया कि यहां गोली लगने से घायल तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है। 8 बर्षीय आयुष के सिर में, 13 बर्षीय दीपू के पेट में व 8 बर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। तीनों को आईसीयू में भर्ती हैं इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुम्बई में सब्जी बेच रहा था ढाई लाख का इनामी आशु जाट
एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस को दादूपुर में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ व मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई। प्राथमिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि, बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे के हांथ से गाेली चली है। हथियार कहां से आया और वह लाईसेंसी या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
Updated on:
06 Sept 2020 08:49 pm
Published on:
06 Sept 2020 08:44 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
