
बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े एेसे कर दी व्यापारी की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुर्इ वारदात
नोएडा।नोएडा के बरौला गांव मे बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिनदहाड़े स्टेशनरी कारोबारी को गोली मार दी।जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश आसानी से बाइक से फरार हो गये।वहीं घायल व्यापारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।ये सारी वारदात घटनास्थल के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकद्दमा पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
दुकान पर बैठा था शख्स तभी बदमाशों ने मार दी गोली
नोएडा के बरौला निवासी अनिल गुप्ता रोज की तरह गुरुवार को अपनी दुकान पर बैठा था। व्यापारी के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही अजय पाल भाटी, विजयपाल भाटी और हरीराम भाटी दोपहर में तकरीबन 1 बजे बाइक पर सवार हो कर आये।और अनिल गुप्ता को दुकान पर बैठा देख उनके सीने में गोली मार दी।अनिल गुप्ता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।अनिल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
परिजनों का आरोप इस वजह से मारी गोली
परिजनों का आरोप है कि अजय पाल भाटी मंसूरी का नामी बदमाश है। इन लोगों से गांव मे एक लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें गांव के ही कुछ बुजुर्ग लोगों ने समझौता करा दिया। आज सुबह ही अजयपाल भाटी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और दिन में ही अपने मनसूबों को अंजाम दे दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिन में तकरीबन 1 बजे नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव मे 3 बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
11 Oct 2018 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
