
,,
नोएडा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। एक निजी कंपनी ने यातायात को दुरस्त करने के लिए 30 हाईस्पीड बाइक दी है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईस्पीड बाइक सवार को ट्रैफिक मार्शल दस्ता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पुलिस वालों के स्वास्थ्य जांच के लिए क्योंस्क तैयार किया गया है। सीएम ने इसका भी उद्घाटन किया है। वहीं, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि इस मार्शल दस्ते में तीस बाइकें शामिल की गई है। बाइक पर सवार पुलिसकर्मी शहर के सवेदनशील स्थान पर मौजूद रहेंगे। शहर में जगह-जगह सवेंदनशील स्थान चिन्हित किए जा रहे है।
ट्रैफिक मार्शल दस्ता समस्या आने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगा। साथ ही उसका उसका निदान कराने के बाद अपने तय स्थान पर वापस आ जाएगा। अब पुलिसकर्मियों की हेल्थ भी कंप्यूटराइज जांच होगी। इसके लिए हेल्प क्योस्क तैयार किया गया है। मशीन सात मिनट में स्वास्थ्य जांच कर सुझाव देगी।
यह भी पढ़ें: पार्क में टहल रहे एडीएम पर बैट से हमला, हालत गंभीर
Updated on:
02 Mar 2020 03:10 pm
Published on:
02 Mar 2020 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
