सहारनपुर। ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी अमेजन के साथ ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल ठगों ने कंपनी से तकरीबन 40 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस घटना को ठगों ने बड़े शातिर तरीके से महंगे मोबाइलों की डिलीवरी लेने के बाद बॉक्स को खाली दिखाकर पूरा रुपया वापस लेकर मोबाइल भी दुकानदार को बेच दिया। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित अन्य शहरों में भी 250 से ज्यादा मोबाइलों का पैसा वापस ले लिया गया।