
नोएडा। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को नोएडा में कोरोना का एक और केस सामने आया है। कोरोना पीड़ित युवक चार दिन पहले अपनी पत्नी के साथ इंडोनेशिया से वापस लौटा था। उसकी पत्नी पर भी निगरानी रखी जा रही है। इसके बाद नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गई है।
सीएमओ ने जारी की प्रेस रिलीज
नोएडा के सेक्टर-41 में रहने वाले 26 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक चार दिन पहले पत्नी के साथ इंडोनेशिया से लौटा है। गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि इंडोनेशिया से लौटे युवक में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। इस कारण चार दिन पहले उसका सैंपल लिया गया था, जो बुधवार को पॉजिटिव मिला है।
पत्नी को भी आईसोलेशन में रखा
युवक की पत्नी को भी आईसोलेशन पर रखा गया है। उनको रात में ही ग्रेटर नोएडा जिम्स में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। युवक के घर के आसपास अनय घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। अब तक गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के चार पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना को देखते हुए जिले में मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमाहॉल व स्वीमिंग पूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
Updated on:
18 Mar 2020 02:32 pm
Published on:
18 Mar 2020 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
