मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए एनकाउंटर में दो बदमाश और एक दरोगा घायल हुए। जानकारी के मुताबिक शातिर बदमाशों के खिलाफ दर्जनों लूट और डकैती के मुकदमे मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं। इनके पास से दो तमंचे, एक मोटरसाइकिल और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश रहीश और जाहिद मेरठ के हराखिवाई के निवासी हैं।