27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिन से गायब था बच्चा, रजवाहे में मिला शव

पुलिस ने सात दिनों गायब बच्चे को तलाशने के लिए मांगे थे 400 रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 7 Jan 2017, 4:46 PM IST

7 year old found dead in canal

7 year old found dead in canal

बुलंदशहर। ककोड़ क्षेत्र में 7 दिन से लापता मासूम बच्चे का शव रजवाहे में तैरता हुआ मिला। गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को ककोड़-जेवर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि ककोड़ थाने में तैनात कास्टेबल ने रिश्वत लेकर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझकर शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसएसपी ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

कई दिन तक टहलाती रही पुलिस

मामला बुलंदशहर क्षेत्र के ककोड़ थाने का है। ककोड़ क्षेत्र के गांव भौरा निवासी चन्द्रपाल को 8 वर्षीय पुत्र विशाल 1 जनवरी को अपने घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक विशाल अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और विशाल की तलाश शुरु की गई। काफी तलाश करने के बाद भी विशाल का पता नहीं चल सका। चन्द्रपाल ग्रामीणों के साथ 2-3 जनवरी को ककोड़ थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और परिजनों से बच्चे की तलाश करने की बात कह कहकर टाल दिया। विशाल के चाचा की मानें तो ककोड़ थाने की पुलिस कई दिनों तक टहलाती रही। 6 जनवरी को 400 रुपए लेकर ककोड़ थाने के हैड कांस्टेबल ने विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। अगर पुलिस तभी रिपोर्ट दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरु कर देती तो आज विशाल जिंदा होता।

मांगे 400 रुपए

शनिवार को गांव भौरा के रजवाहे में 8 वर्षीय विशाल का शव पड़ा हुआ मिला। विशाल का शव मिलने की सूचना पर पूरा गांव रजवाहे के पास पहुंचा गया। मृतक विशाल के परिजनों शव देखकर भड़क गए और शव को बाहर निकाला और ककोड़ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने शव को ककोड़-जेवर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि विशाल के हत्यारों को पुलिस अरेस्ट करे और ककोड़ पुलिस के खिलाफ लापरवाही और रिश्वत मांगे के लिए कार्रवाई करे। परिजनों का आरोप था कि ककोड़ थाने में तैनात हैड कांस्टेबल शशीपाल ने रिश्वत में 400 रुपए नहीं देने पर 6 दिन तक बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानसिंह चौहान और सीओ सिकन्द्राबाद यशवीर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सस्पेंड हुआ कांस्टेबल

सीओ यशवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह एक बच्चे का शव मिला है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक बच्चे के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया ककोड़ के हैड कांस्टेबल पर रिपोर्ट दर्ज करने के ऐवज में रुपए मांगने का आरोप लगाया गया था। एसएसपी के आदेश के बाद हैड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जायेगा।