
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा। अरविंद केजरीवाल सरकार के अधिकारो को खत्म करने के मकसद से एनसीटी एक्ट में संशोधन कर दिल्ली की पूरी शक्ति एलजी को देने के आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी की गौतमबुद्धनगर जिला इकाई ने सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में एक बेहद खतरनाक बिल लाई है। जिसके जरिए दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। इस बिल के पास होने के बाद एलजी के पास सभी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार, एमसीडी उपचुनाव में जीरो सीट मिलने और दिल्ली से लेकर के गुजरात तक जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है और जन समर्थन बढ़ रहा है, इसलिए भाजपा सरकार संविधान पीठ के फैसले को पलटते हुए दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर कर विकास कार्य ठप करने के लिए आगे बढ़ रही है।
आम आदमी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से, चोर दरवाजे से दिल्ली को दोबारा नियंत्रित करने की तरफ बढ़ रही है इससे लोकतंत्र की मूल भावना खतरे में नजर आती है जिसपर राष्ट्रपति महोदय तत्काल हस्तक्षेप करें और संविधान की रक्षा करें का जिक्र करते हुए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक पत्र राष्ट्रपति के नाम सौंपा। साथ ही इन्होंने बताया कि अभी दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अंदर देशभक्ति बजट प्रस्तुत किया है। कई सारी नई कार्य योजनाएं बनाई गई हैं, जिनको दिल्ली के अंदर लागू करना है। अब उन सारे प्रस्तावों को लागू करने का फैसला एलजी की मेहरबानी पर होगा।
Published on:
18 Mar 2021 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
