25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के चार साल पूरे, हर जिले में जश्न की तैयारी

19 से 26 मार्च तक जश्न मनाएगी भाजपा जिले में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम सरकारी योजनाओं का लोगों को दिया जाएगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 18 Mar 2021, 10:59 AM IST

Yogi government

योगी सरकार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. प्रदेश में योगी सरकार ( Yogi Government ) के 19 मार्च को चार साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच बताने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत जिलों में भाजपा ( up BJP ) 19 मार्च से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Political : अखिलेश यादव ने कहा - भाजपा सरकार की जनविरोधी साज़िशों का किया भंडाफोड़

भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के अनुसार कार्यक्रमों का सिलसिला 19 मार्च से शुरू होगा। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के कार्यालयों पर अभिनंदन उत्सव समारोह आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण और विकास पुस्तिका का विमोचन होगा। इसके अलावा दिव्यांग जनों को उपकरण, वृद्धा और विधवा पेंशन हेतु प्रमाण पत्र वितरित करने की योजना है।

विधानसभा वार कार्यक्रम
इसके बाद 20 मार्च को विधानसभा वार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों के बीच जाकर देनी होगी। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। 21 मार्च को क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के सभी ब्लाकों के मुख्यालय पर एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दिन नगरीय क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताने के लिए कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी-योगी की तुलना तपस्वी और त्यागियों से की, कहा- दोनों विकास पुरुष हैं, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

22 मार्च को विधानसभा वार मातृशक्ति का अभिनंदन समारोह आयोजित करना है। 23 मार्च को जिला पंचायत के हर वार्ड में युवा सम्मेलन करने की तैयारी हो रही है। इसी तरह 24 मार्च को जिला केंद्र पर प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी, पटरी दुकानदारों के जागरूकता के लिए कार्यक्रम होगे। 25 और 26 मार्च को जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य बाटेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग