
नोएडा। कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में चल रही जंग के बीच केंद्र सरकार ने दो अप्रैल को Aarogya Setu App लॉन्च किया। पीएम नरेंद्र मोदी भी मन की बात में लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील कर चुके हैं। कारण, आरोग्य सेतु ऐप के जरिए किसी भी व्यक्ति की लोकेशन का पता आसानी से लगाया जा सकता है। इससे कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने में स्वास्थ्य विभाग को मदद मिलेगी।
वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर जिले के लोग Aarogya Setu App डाउनलोड करने में नंबर वन हो गए हैं, जबकि गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है। दरअसल, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस बाबत जानकारी साझा की गई है। जिसमें उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के निवासियों की तारीफ भी की।
जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में करीब 1.22 करोड़ लोग Aarogya Setu App को डाउनलोड कर चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में करीब 6.38 लाख लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। जिले की आबादी 20.58 लाख है और इस लिहाज से 31.02 प्रतिशत लोगों ने ऐप डाउनलोड कर लिया। वहीं गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है, जो 16.67 फीसद है।
मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख लोगों ने यानि 6.93 प्रतिशत आबादी ने ऐप डाउनलोड किया है। हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88,006 लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है। यह 5.27 प्रतिशत है। बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80,326 लोगों ने डाउनलोड किया। यह आबादी के लिहाज से 4.94 प्रतिशत है।
बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगों में से करीब 2.11 लाख लोगों ने ऐप डाउनलोड किया। यह 4.84 प्रतिशत है। सहारनपुर के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 4.65 है। मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 4.30 है। शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61,487 लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया। इसका प्रतिशत 3.75 है। लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख ने ऐप डाउनलोड किया है। आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य सेतु ऐप 11 भाषाओं में उपलब्ध है। ये एंड्राइड और आईओएस दोनों सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को अपने आसपास कोरोना संक्रमित की जानकारी मिलती है। इस ऐप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। ऐप डाउनलोड करने के मामले में गौतमबुद्ध नगर जनपद उत्तर प्रदेश में अव्वल पर है।
Published on:
02 May 2020 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
