25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल होगा बड़ा फैसला कौन होगा साइकिल का असली बॉस!

साइकिल पर कल होगी आमने-सामने

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Jan 12, 2017

akhilesh mulayam

akhilesh mulayam

नई दिल्ली/नोएडा। चुनाव आयोग ने सपा के दोनों ही धड़ों को शुक्रवार को आयोग के सामने पेश होकर अपनी बात रखने को कहा है. अगर शुक्रवार को दोनों धड़े किसी एक समझौते पर सहमत नहीं होते तो दोनों को ही अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे.

चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने सपा के दोनों ही धड़ों को अपने पास बुलाया है और अगर सम्भव है तो दोनों के बीच एक सहमति पर आने को कहा है, लेकिन इसी के साथ यह भी तय है कि अगर कल दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी मांगों के साथ अड़े रहते हैं तो चुनाव आयोग मजबूरन साइकिल चुनाव चिन्ह जब्त कर लेगा और दोनों ही धड़ों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह वितरित कर देगा.

यहां यह ध्यान देने की बात है कि कल 13 जनवरी हो जायेगी और आगामी सत्रह जनवरी को ही यूपी के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी हो जानी है, ऐसे में समय की कमी को देखते हुए माना जा रहा है कि कल दोनों ही धड़ों को किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अंतिम अवसर की तरह है.
बता दें कि इस तरह का भ्रम आयोग के सामने इस वजह से आ रहा है कि सपा नेता मुलायम सिंह लगातार इस बात की तरफ अपना बयान दे रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर पार्टी को टूटने नहीं देंगे. इसलिए यह माना जा रहा है कि सम्भवतः वे किसी मुद्दे पर सहमत हो जाएंगे. लेकिन इसी के साथ यह भी सच है कि अखिलेश खेमा अध्यक्ष पद से अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं है. अगर ऐसा होता है तो मुलायम के पास नई पार्टी बनाने के आलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग