
नोएडा. अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान नोएडा आने से बचने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव 29 अप्रैल यानी रविवार को नोएडा आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे यहां भाजपा को बड़ा झटका दे सकते हैं। वे यहां सेक्टर-18 में एक बैठक करेंगे, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगें। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को सपा में शामिल करने की घोषणा करेंगे। फिलहाल स्थानीय नेताओं ने उनके आने के कार्यक्रम की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन वे क्या करने वाले हैं इसे गुप्त रखा गया है।
दरअसल, नोएडा के बारे में ये भ्रांति थी कि जब भी कोई मुख्यमंत्री यहां आता तो उसकी कुर्सी चली जाती थी। इसको देखते हुए अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अखिलेश यादव ने भी नोएडा से दूरी बनाए रखी। यही वजह रही कि जब भी उन्होंने नोएडा से संबंधित बड़ी परिचोजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास किया तो लखनऊ से ही किया। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इस भ्रम को तोड़ दिया। बता दें कि अब छह साल बाद 29 अप्रैल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नोएडा आ रहे हैं। उनके इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उनका ये दौरा भाजपा के लिए 2019 में होने वाले आम चुनावों बड़ा झटका देने वाला हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान वे भाजपा के ऐसे बड़े नेताओं को सपा में शामिल करने जा रहे हैं, जिन्हें भाजपा में कोई खास तवज्जो नहीं मिल रही है। यहां अखिलेश यादव उन्हें पार्टी की सदस्यता देने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में उतारने का वादा भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सीए के घर में 5 महीने से नौकरानी कर थी ऐसा काम जब खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान, देखें लाइव वीडियो-
बता दें कि हाल ही में भाजपा ने भी गौतमबुद्ध नगर से सपा नेता बिजेंद्र भाटी को पार्टी बीजेपी में शामिल किया था। ऐसे में राजनैतिक गलियारों में इन दिनों यह चर्चा गरम है कि अखिलेश यादव भी भाजपा पर बड़ा पलटवार कर सकते हैं। स्थानीय सपा नेता सुनील चौधरी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को नोएडा में आने के कार्यक्रम की पुष्टि की है। इधर, सपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर सरकारी एजेंसियां भी सतर्क नजर आ रही हैं।
Published on:
27 Apr 2018, 10:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.