1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक पंकज सिंह से खफा हुए बायर्स, बोले- बात करने के लिए बिल्डर को भी बुलाओ

बायर्स से मिलने गए थे पंकज सिंह, बायर्स ने नारेबाजी कर सीएमडी अनिल शर्मा को मौके पर बुलाने को कहा

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Rajkumar Pal

Aug 26, 2017

amrapali buyers

नोएडा। शुक्रवार को विधायक पंकज सिंह आम्रपाली के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहे बायर्स से मिलने पहुंचे। यहां विधायक ने निवशकों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जल्द ही समस्या सुलझा दी जाएगी। लेकिन इस दौरान सैकड़ों बायर्स ने विधायक के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मौके पर आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा और शिवप्रिया को भी बुलाया जाए।

उन्होंने कहा कि जब विधायक यहां आए तो उन्हें बिल्डर को भी बुलाना चाहिए था। तभी सब बातें स्पष्ट हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि विधायक ने यहां जो भी बातें कहीं वह सभी हम लोग पिछले कई दिनों से मीडिया के माध्यम से सुन-पढ़ रहे हैं। उन्होंने ऐसा कुछ खास नहीं कहा कि जिससे बायर्स को राहत पहुंचे। इसके साथ ही बायर्स ने कहा कि जब तक आम्रपाली ग्रुप के निदेशक गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।







धरने पर बैठे एक निवेशक ने कहा कि विधायक पंकज सिंह हमसे मिलने आए लेकिन उनके आने से कोई खास लाभ बायर्स को नहीं हुआ। विधायक को अपने साथ में आम्रपाली ग्रुप के निदेशक, प्राधिकरण के अधिकारी को भी लेकर आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि विधायक हमारी समस्यओं का समाधान करना चाहते हैं तो वह बिल्डर, प्राधिकरण के अधिकारी और हमें साथ में लेकर लिखित रूप से समझौता कराएं। जिससे हम बायर्स को कुछ राहत मिलेगी। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बता दें कि पंकज सिंह के यहां पहुंचे पर बायर्स ने अपनी अपनी समस्याएं बताते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान बायर्स ने विधायक से उनके घर कब तक मिलने की बात पूछी। जिस पर उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रशासन और शासन से बायर्स की समस्या पर चर्चा कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही बायर्स को उनके घर मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader