बता दें कि शहर के सबसे बड़ा व्यवसायिक केंद्र सेक्टर-18 है। यहाँ पांच हजार से ज्यादा ऑफिस हैं। प्रतिदिन यहाँ करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचते हैं। लिहाजा यहाँ वाहनों की आवाजाफी सबसे ज्यादा है। अनियमित पार्किंग, ई-रिक्शा, आॅटो व पैडल रिक्शा की वजह से यहाँ जाम की समस्या सर्वाधिक है। लिहाजा प्राधिकरण ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए सेक्टर-18 में इन तीनों पर इनर सर्किल में अवयवस्था फैलाने पर नजर रखने को कहा है। गलत तरीक से खड़े होने या यातायात में बाधा डालने पर इनको जब्त कर लिया जाएगा।