24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत बंद के बाद अब इस संगठन के एेलान से सरकार के उड़े होश, यूपी के इस जिले में अलर्ट

संगठन के लोगों ने पुलिस प्रशासन आैर सरकार के सामने यह रखी मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 7 Apr 2018, 7:54 PM IST

bheem army

सहारनपुर।भारत बंद के दौरान दो अप्रैल को देश भर में हुर्इ हिंसा आैर दलितों के खिलाफ पुलिस कार्रवार्इ के बाद इस संगठन ने 18 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर दी है। जिसके चलते यूपी के इस जिले को पुलिस ने अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं संगठन अध्यक्ष को भूख हड़ताल करने के लिए जेल से अनुमति नहीं मिली है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने भारत बंद के दौरान दलितों पर पुलिस द्घारा दर्ज किए गये। मुकदमों को वापस करने व सही उपद्रवियों को पहचान ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस माॅल में गंडोला राइड पर सेल्फी लेना भाजपा विधायक को पड़ा भारी, अब दर्ज हुअा मामला

मांग पूरी न होने पर शुरू करेंगे यह आंदोलन

जानकारी के अनुसार भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने भारत बंद के दौरान पुलिस द्घारा उपद्रव के आरोप में पकड़े गए। दलितों को छोड़कर उन पर से मुकदमें वापस लेने आैर सही उपद्रवियों काे पकड़ने की मांग रखी है। यह न करने पर भीम आर्मी ने 18 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन चलाने की घोषणा की है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान भीम आर्मी के स्थानीय अध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा कि भारत बंद के दौरान दलित आंदोलनकारियों को पुलिस आैर कुछ दूसरी पार्टी के नेताआें ने उन्हें उकसाया। जिसके चलते दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गर्इ। वहीं पुलिस ने कर्इ लोगों को जेल भेज दिया। वहीं जेल भरो अांदोलन की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी संतर्क हो गया है। अधिकारियाें के अनुसार पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

यह भी पढ़ें-अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा के इस नेता को फोन पर मिली धमकी

14 अप्रैल को जयंती आैर 18 को करेंगे आंदोलन

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बताया कि वह दो अप्रेल को दलितों पर हुए अत्याचार के विरोध में 18 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन करेंगे। वहीं 14 अप्रैल को गांव गांव में जाकर लोगों से संपर्क करने के साथ ही अंबेडकर जयंती का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 18 अप्रैल से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें-अनबन होने पर बाॅयफ्रेंड ने किया एेसा काम , वाॅट्सएेप खोलते ही दंग रह गर्इ युवती

पुलिस-प्रशासन पूरी तरह रहेंगा सतर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीद्वाक बबलू कुमार ने कहा कि भीम आर्मी द्घारा प्रेस काॅन्फ्रेस करने की जानकारी मिली है। इसी सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट आैर जरूरत पड़ने पर कार्रवार्इ की जाएगी। वहीं सोशल साइटों पर भी पुलिस की नजर बनी रहेंगी। गांव में बनी शांति समतियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस नजर रखेंगी।