25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस माॅल में गंडोला राइड पर सेल्फी लेना भाजपा विधायक को पड़ा भारी, अब दर्ज हुअा मामला

कासना थाने में विधायक की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Apr 2018, 4:17 PM IST

noida news

नोएडा।यूपी के हार्इटेक जिले के एजुकेशन हब कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के एक माॅल में घूमने आए भाजपा विधायक को गंडोला राइड करना भारी पड़ गया।उन्होंने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि विधायक की इस शिकायत पर पुलिस ने दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गर्इ है। वहीं विधायक उत्तराखंड लौट गये।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर:पिता की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा इस सीट पर दिग्गज नेता की बेटी पर खेल सकती है दांव

उत्तराखंड से अपने ससुराल आैर माॅल में घूमने आए थे विधायक

दादरी के चर्चित विधायक रहे महेंद्र भाटी के दामाद लंढोरा रियासत के राजकुमार कुंवर प्रणव सिंह उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा के भाजपा विधायक है। 23 फरवरी को भाजपा विधायक प्रणव सिंह अपनी पत्नी के भार्इ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आैर पूर्व विधायक समीर भाटी से मिलने आए थे। इसके बाद वह अपने गनर के साथ ग्रेटर नोएडा के ग्रांड वेनिस माॅल पहुंचे। यहां घूमने के दौरान ही वह माॅल के अंदर पानी में चलने वाली नाव में अपने गनर के साथ राइड के लिए गंडोला में सवार हो गये। वह गंडोला राइड के दौरान सेल्फी क्लिक कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर :यूपी के इस एयरपोर्ट पर उतरेंगे सबसे बड़े प्लेन, ये होगी खासियत

सेल्फी क्लिक करने के दौरान ही हुआ एेसा

गंडोला राइड के दौरान नाव में बैठकर उत्तराखंड के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह अपने गनर के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान उनकी नाव अचानक पलट गर्इ। इससे गनर समेत विधायक पानी में जा गिरे। इतना ही नहीं विधायक नाव के नीचे दब गये। इस दौरान उनके रुपये से लेकर गनर के हथियार मोबाइल फोन पानी में गिर गये। वहीं नाव के नीचे दबने से विधायक घायल हो गये। उन्हें आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गर्इ।

यह भी पढ़ें-नोट फॉर वोट मामले में बढ़ सकती हैं भाजपा आैर सपा के नेताआें की मुश्किले

विधायक की शिकायत पर महीने भर बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं उत्तराखंड के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने घटना के बाद ही कासना कोतवाली को शिकायत दी थी। उसमें उन्होंने बताया था कि दादरी विधायक रह चुके उनके ससुर महेंद्र भाटी की हत्या की गर्इ थी। इस मामले में डीपी यादव समेत कर्इ लोग जेल भी गये थे। आरोप है कि अब इसी केस से जुड़े अज्ञात लोगों ने उनके खिलाफ भी हत्या की साजिश रची है। विधायक की शिकायत के एक माह से ज्यादा होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।