यमुना प्राधिकरण के सीर्इआे डाॅ अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट पैसेंजर के अलावा कार्गो में भी देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने बताया कि यहां से यूपी राजस्थान,हरियाणा समेत आसपास के सभी छोटे राज्यों के व्यापारियों का माल दूसरे देशों में आयात व निर्यात किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट बनने से करीब 56 प्रतिशत माल जेवर एयरपोर्ट काग्रो से आयात व निर्यात होने लगेगा। इनमें सबसे अधिक माल यूरोप व चीन के लिए आयात व निर्यात किया जाएगा। कार्गो को और अधिक बढ़ाने के लिए जेवर एयरपोर्ट के आसपास इलेक्ट्रिकल्स, टेक्सटाइल आैर इलेक्ट्रोनिक्स की बड़ी यूनिट लगार्इ जा रही है। जिसके बाद यहां देश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल कल्सटर पार्क विकसीत किया जाएगा। इतना ही नहीं इन यूनिटों के आने से पांच लाख से भी कहीं ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेंगा।