31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri Song: धूम मचा रहा है खेसारी लाल का ‘रेड लिपस्टिक’ गाना

Bhojpuri Song: इस गाने खेसारी लाल यादव बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा खेसारी और खुशबू की बेहतरीन केमिस्ट्री को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
red_lipstick.jpg

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय और बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव का लगभग हर गाना हिट होता है। खेसारी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं। बीते दिनों 'रेड लिपस्टिक' नाम से खेसारी का एक गाना रिलीज हुआ था जो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

यह भी पढ़ें : Onion Tomato Vegetable Price Rise: त्योहारी सीजन में आसमान पर पहुंचे प्याज और टमाटर की कीमत

फैंस को पंदस आ रहा है 'रेड लिपस्टिक' गाना

अगस्त महीने में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव के इस गाने को अब तक 3.6 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी और खुशबू तिवारी ने बड़े ही मजेदार अंदाज में गाया है। वहीं इस गाने को यादव राज और संगीत आर्या शर्मा ने लिखा है। एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं खेसारी

खेसारी लाल का रेड लिपस्टिक गाना स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने के व्यूज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जिससे साफ होता है कि इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस गाने खेसारी लाल यादव बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा खेसारी और खुशबू की बेहतरीन केमिस्ट्री को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नहीं चल सका था बिग बॉस में खेसारी का जादू

बता दें, बीते दिनों बिहार में हुए विधान सभा चुनाव के मौके पर खेसारी का नया गाना 'विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव' आया था। लोगों ने इस गाने को भी खूब पसंद किया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक नेता के रुप में नजर आए। गौरतलब है कि खेसारी के सभी गानों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वे बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आए थे, लेकिन वहां उनका जादू न चल सका और घर वालों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: चुनावी मोड में दिवाली मनाएंगे भाजपाई, घर में जलाएंगे कमल का दीपक

Story Loader