25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: चुनावी मोड में दिवाली मनाएंगे भाजपाई, घर में जलाएंगे कमल का दीपक

UP Assembly Elections 2022: सत्तारूढ़ भाजपा 2022 में दूसरी पारी खेलने की पूरी तैयारी कर चुकी है। लेकिन यह पारी पार्टी तब ही खेल पाएगी जब पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव जीतें। चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भाजपा जी-जान लगा रही है। हिंदुत्व का मुद्दा हो या फिर किसी त्योहार में लोगों को संस्कृति से जोड़ने की बात। इन सभी का लाभ चुनाव में पार्टी लेना चाहती है। इसी कड़ी में अब दीपावली भी भाजपा चुनावी मोड़ में मनाने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 3 Nov 2021, 4:16 PM IST

bjp_lucknow.jpg

UP Assembly Elections 2022: इस बार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता दीपावली को कुछ अलग ही अंदाज में मनाने की तैयारी में हैं। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश मिले हैं। इस बार भाजपाइयों की दीपावली चुनावी मोड में मनेगी।

यह भी पढ़ें : Onion Tomato Vegetable Price Rise: त्योहारी सीजन में आसमान पर पहुंचे प्याज और टमाटर की कीमत

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में कमल के स्वरूप का दीपक जलाएंगे और दरवाजे पर कमल की वंदनवार सजाएंगे। इतना ही नहीं इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आसपास और सोसाइटियों में भी लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। भाजपा कार्यकर्ता अपनी तरफ से उन्हें कमल दीपक और पार्टी की ओर से जारी वंदनवार उपलब्ध कराएंगे। दीपावली पर इस बहाने बूथ क्षेत्र में सपंर्क अभियान चलाने मुहिम भाजपा ने साधी है। भाजपाइयों ने यह कार्य शुरू भी कर दिया है।

दीपावली के बहाने चलेगा बूथ संपर्क कार्यक्रम

दरअसल पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की दीपावली को चुनाव रंग में रंगने की योजना बनाई है और उसका कार्यान्वयन भी शुरू कर दिया है। योजना के मुताबिक मंडल अध्यक्षों के माध्यम से सभी बूथ समितियों को कमल दीपक और वंदनवार उपलब्ध कराया गया है। दरवाजे पर लगाए जाने वाले इस सुनहले वंदनवार में दिवाली की शुभकामना दर्ज है।

साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ दोनों उप मुख्यमंत्री का चित्र भी है। दीपावली के मौके पर ऐसा करने की जिम्मेदारी बूथ समितियों को सौंपी गई है। उनसे कहा गया है कि पहले वह अपने घर में कमल दीपक जलाएं, साथ ही अपने बूथ क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेताओं और सम्मानित लोगों के यहां किया जाना सुनिश्चित करें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभी क्षेत्र अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर जाकर उनके घर में कमल दीपक जलाकर और दरवाजे पर वंदनवार लगाकर दीपोत्सव मनाने के निर्देश दिए गए हैं। संभव हो तो उन्हें मिठाई भी उपहार में दें ताकि हर लाभार्थी दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मना सके।

क्षेत्रीय अघ्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि बूथ समितियों को कमल दीपक और वंदनवार सौंप दिया गया है। समितियों ने अपने-अपने घरों के अलावा बूथ क्षेत्र में रहने पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और केंद्र व प्रदेश सरकार की आवास योजना के लाभार्थियों के घर दीपावली पर्व के दिन कमल दीपक और उनके दरवाजे पर वंदनवार लगाना सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। पार्टी की कोशिश है कि हर घर में दीपावली मने और हर घर दीपक से रोशन हो।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: भाजपाई घर वोट मांगने आए तो बेलन दिखाकर करें उनका स्वागत- लीलावती कुशवाहा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग