
west up bulletin@1pm: दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें
नोएडा. पश्चिमी यूपी से मंगलवार को तीन बड़ी खबर सामने आई है। मुरादाबाद में सड़क हादसे के दौरान 8 स्टूडेंट घायल हो गए। वहीं भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज पुलिस ने की है। शामली में भट्टे पर ईट पथाई के दौरान मटके निकले है, जिनमें मानव हड्डियां निकली है।
टेम्पो की टक्कर से आठ स्कूली बच्चे घायल,तीन की हालत नाजुक
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बेकाबू टैम्पो ने स्कूल जा रहे आधा दर्जन से अधिक बच्चों को टक्कर मार दी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। रामनगर मंझरा में विवेकानंद इंटर कालेज है। गांव के प्राथमिक विद्यालय से इंटर कालेज गांव से करीब सौ मीटर की दूरी के सड़क पूरी तरह से जर्जर हालत में है। जिसमे बारिश की वजह से पानी भर गया और गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। बच्चे जब स्कूल जा रहे थे तो पानी से भरी हुई सड़क से निकल रहे थे कि सामने से एक टेम्पू आ गया सारे बच्चे एक साइड में खड़े हो गए। अनियंत्रित टेम्पो ने बच्चों को टक्कर मार दी।
मिशन 2019 से पहले मुश्किल में बीजेपी
दूसरी खबर रामपुर से है। बीजेपी नेता दिलीप सक्सेना पर गंभीर आरोप लगे हैं। रामपुर में सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री दिलीप सक्सेना फंस गए हैं। कर्मचारी की शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बीजेपी नेता और उनके बेटे समेत तीन के खिलाफ एफआईार हुई है।
अब इस जिले में मिले सैकड़ों प्राचीन मटके
तीसरी खबर शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भिक्का माजरा की है। यहां भट्टे की ईंट पथाई के लिए खुदाई के दौरान कई मटके मिले। इनके अंदर से मानव हड्डियां मिली हैं। 30 फुट गहरे गड्ढों में मिली हड्डियां व मटके क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं।
अगला बुलेटिन शाम 7 बजे पढ़ें
Updated on:
03 Jul 2018 02:35 pm
Published on:
03 Jul 2018 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
