
वीडियो बनाकर युवती को कहा कुछ ऐसा और खा लिया जहर
मुरादाबाद: शहर के पाकबड़ा थाना निवासी एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन जहर खाने से पहले युवक ने अपन एक वीडियो भी वायरल किया है। जिसमें वो एक महिला और एक शख्स पर खुद को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो के मुताबिक उसने ये फैसला परेशान होकर लिया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले शौकत अली कारोबारी है। शौकत द्वारा आत्महत्या की कोशिश किये जाने के बाद उनको गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खुदकुशी की कोशिश से पहले शौकत ने अपने मोबाइल फोन में अपना एक वीडियो रिकार्ड किया जिसमें उसने मोहल्लें में रहने वाले सीमा नाम की एक महिला को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। शौकत के परिजनों के मुताबिक सीमा ने उन्हें फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दिया था। जिसके बाद जेल से जमानत मिलने के बाद शौकत ने भी सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी दौरान सीमा ने अपने दोस्त बंटू के साथ मिलकर शौकत का एक वीडियो बना लिया। जिसमें शौकत स्वीकार कर रहा है कि उसने सीमा पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
वीडियो से कर रहे थे ब्लैकमेल
सीमा और बंटू इस वीडियो के जरिये शौकत से ब्लैकमेलिंग करने लगे और पुराने मामले को निपटाने के नाम पर पैसे वसूलने लगे। शौकत के मुताबिक सीमा और बंटू पिछले कई दिनों से उससे ढाई लाख रुपयों की मांग कर रहे थे जिसके चलते वह काफी परेशान हालत में था। लगातार पैसों की मांग को लेकर बन रहे दबाव के चलते शौकत ने खुदकुशी की कोशिश की।
पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज
शौकत की पत्नी समरीन पति द्वारा खुदकुशी की कोशिश के बाद थाने पहुंची और सीमा और बंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है। समरीन के मुताबिक शौकत कई बार आरोपियों को पैसे दे चुका था। लेकिन ढाई लाख रुपये देने में वह असमर्थ थे जिसके बाद आरोपी शौकत को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
समरीन की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुराने दर्ज मामलों को भी देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शौकत ने इससे पहले कभी भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत नहीं की थी।
Published on:
03 Jul 2018 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
