25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: बड़ी खबर, बुलंदशहर हिंसा में नया मोड़, इंस्पेक्टर को गोली मारने में इसका नाम आया सामने

इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की मौत के मामले में सैनिका का नाम आया सामने

less than 1 minute read
Google source verification
Bulandshahr

VIDEO: बड़ी खबर, बुलंदशहर हिंसा में नया मोड़, इंस्पेक्टर को गोली मारने में इसका नाम आया सामने

बुलंदशहर। बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में गौकशी को लेकर हुए बबाल में बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या में एक आर्मी जवान का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि फौजी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात है।

तीन दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना इलाके में गोवंश के अफवाह पर भारी बवाल हो गया औऱ देखते ही देखते इसने हिंसा का रुप ले लिय। मौके पर मामले को संभालने गई पुलिस की भी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हो गई जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस्पेक्टर की हत्या और हिंसा मामले में अब तक चार गिरफ्तारी हुई है और लेकिन मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजग अभी भी फरार चल रहा है। ऐसे अब खबर आ रही है कि इंस्पेक्टर पर गोली फौजी ने चलाई थी जो छुट्टी में अपने गांव आया था। इस मामले में एसएसपी के पीआरओ अजय दीप ने बताया कि हिंसा मामले में दो फौजियों के नाम सामने आए हैं। एक रिटायर्ड जबकि दूसरा श्रीनगर में तैनात है।