27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांचवी फेल नहीं एमबीए है बिगबाॅस का मनवीर गुर्जर

मनवीर के बारे में कहा गया था कि वह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 7 Jan 2017, 5:44 PM IST

manveer

manveer

नोएडा। बिगबाॅस में सबका चहेता मनवीर गुर्जर नोएडा के छोटे से गांव अगाहपुर से जरूर है, लेकिन वह पांचवी फेल नहीं है। वह अपने दोनों भार्इयों में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है। उसने बीकाॅम के बाद एक काॅलेज से एमबीए किया है। एमबीए के बाद वह नौकरी तलाशने निकला था, लेकिन फिर अपने मामा के साथ डेरी आैर अपना जिम का बिजनेस शुरु किया।

डिग्री काॅलेज से की थी ग्रेजुएशन

मनवीर गुर्जर ने घर के पास एक स्कूल से इंटर की पढ़ार्इ के बाद नोएडा के सेक्टर-३९ स्थित डिग्री काॅलेज में बीकाॅम में दाखिला लिया था। यहां से तीन साल की बीकाॅम में ग्रेजुएशन के बाद उसने बीच में ब्रेक दिया। उसके बाद एनसीआर में स्थित एक काॅलेज से एमबीए की पढ़ार्इ।

जिद्दी और पढ़ाकू है मनवीर

मनवीर की मां ने बताया कि मनवीर जितना जिद्दी था। उतना ही पढ़ार्इ में अच्छा था। वह अपने दोनों भार्इयों के मुकाबले ज्यादा तो पढ़ा ही उनसे ज्यादा शरारती आैर क्रेटिव भी है। वह जो ठान लेता है उसे करके ही दम लेता था। किसी भी काम को करने की जिद लेकर करता है और काम पूरा न होने तक प्रयास में लगा रहता है। यही कारण है कि वह अपने सफर में बिगबाॅस के घर तक पहुंच गया। आज देश के ज्यादातर लोग उसे पसंद करते हैं।

मामा के साथ किया डेरी का काम, दोस्त के साथ खोला जिम

मनवीर ने कुछ दिन नौकरी तलाशी, लेकिन मनमौजी होने के चलते उसने यह तलाश खत्म कर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अपने मामा के साथ डेरी का बिजनेस शुरु किया। इस दौरान वह अपने मामा के घर पर ही रहा। इसके कुछ दिन बाद ही उसने घर वालों को बिना बताये। अपने एक दोस्त के साथ साझेदारी में जिम शुरु किया। घरवालों को इसका पता मनवीर के बिगबाॅस में जाने के कुछ दिन पहले ही लगा।