
ED, CBI, इनकम टैक्स और DRI के बाद मोदी-शाह ने CRPF को भी बनाया गठबंधन सहयोगी: कांग्रेस
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर एक जन जागरण अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में मीडिया से बात करते हुए सीएबी के पारित होने के 5 दिन बाद सुनियोजित तरीके से देशभर में हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दल एक वर्ग विशेष में नागरिकता छिनने का भ्रम फैला रहे हैं, जबकि असल में सीएए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है, लेने का कानून नहीं। सीएए पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए भाजपा आगामी 20 दिनों तक देश भर में जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रत्येक जनपद में रैलियां, बुद्धिजीवी सम्मेलन तथा पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बैठकें होंगी। जिनमें भाजपा पदाधिकारी लोगों को सीएए के बारे में जानकारी देकर उनके भ्रम को दूर करने का कार्य करेंगे।
सीएए और एनपीआर के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही कानून एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। सीएए के तहत विभिन्न देशों से धार्मिक प्रताडना झेलकर भारत आने वाले शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके अलावा देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से यहां का नागरिक होने का कोई प्रमाण नहीं मांगा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत इस कानून को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाया परिणाम स्वरूप जगह-जगह दंगे हुए।
अरुण सिंह कांग्रेस पर हमला करते हुए बोले कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने अब तक देश में हुई हिंसा की निंदा नहीं की। लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भगवा पर आपत्तिजनक बयान देकर भगवा रंग का अपमान किया है, जो निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।
Updated on:
02 Jan 2020 04:34 pm
Published on:
02 Jan 2020 04:33 pm
