
नोएडा। मेट्रो में सफर के दौरान आप ने सुना होगा कि यहां फोटो क्लिक करना और (Video) वीडियो बनाना सख्त मना है, लेकिन अब इसी (Metro) मेट्रो में (Bollywood Movie) बॉलीवुड मूवी से लेकर सीरियल की शूटिंग (Film Shooting) हो सकेगी। इतना नहीं अगले ही हफ्ते यानि आने वाले मंगलवार को एक्वा लाइन मेट्रो में आने वाली (Bollywood Movie) बॉलीवुड मूवी की शूटिंग होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, नोएडा आैर गाजियाबाद में भी होगी। वहीं एक्वा लाइन मेट्रो पर करीब 12 घंटे फिल्म की शूटिंग होगी। जिसके लिए (NMRC) को भारी भरकम अमाउंट भी दिया गया है। हालांकि (NMRC) एनएमआरसी के अनुसार फिल्म की शूटिंग मेट्रो कोच के अंदर, प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर और स्टेशन के बाहर होगी।
इस बॉलीवुड मूवी की होगी शूटिंग, ये अभिनेत्री (Actress) करेगी रोल
एक्वा लाइन मेट्रो में मंगलवार को पहली बार (Bollywood Film) बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में (Actress) अभिनेत्री यामी गौतम व (Actor) अभिनेता विक्रांत मैसी नजर आएंगे। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि यामी की आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सन्नी' है। (Movie) फिल्म की शूटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेगी। शूटिंग की अनुमति के लिए एनएमआरसी (NMRC) को करीब 10 लाख रुपये का राजस्व दिया गया है। जिसके रेट पहले ही तय कर दिये गये थे।
शूटिंग से यात्रियों को नहीं होगी कोई समस्या
वहीं एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि (Aqua Line Metro) एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों(MetroStation) व कोच में फिल्म व (Serial) सीरियल की शूटिंग शुरू हो गई। शूटिंग के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही मेट्रो में फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग होने से इसका प्रचार-प्रसार होने के साथ ही रेवेन्यू भी मिलेगा।
Published on:
16 Oct 2019 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
