19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात से पहले दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, उड़ गए सबके होश

Gautam Budh Nagar News: मामला गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव का है, जहां सोमवार को गौतमबुद्धनगर के एक युवक की शादी बुलंदशहर के एक युवती से हुई। मंगलवार की शाम दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हुआ, जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि महिला 7 माह की गर्भवती है।  

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Aniket Gupta

Jun 29, 2023

Gautam Budh Nagar News

Gautam Budh Nagar News: यूपी के गौतमबुद्धनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां शादी के सिर्फ एक ही दिन बाद दुल्हन ने बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग हैरानी में है। मामले के बाद पति ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया।

जांच में पता चला दुल्हन 7 माह की गर्भवती है
दरअसल, मामला गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव का है, जहां सोमवार को गौतमबुद्धनगर के एक युवक की शादी बुलंदशहर के एक युवती से हुई। शादी सम्पन्न होने के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। मंगलवार की शाम दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हुआ तो ससुराल वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि महिला 7 माह की गर्भवती है। मामले की जानकारी मिलते ही दूल्हे और उसके परिवारवालों के होश उड़ गए। उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया। अंत में दुल्हन के घरेवाले उसे और नवजात बच्ची को लेकर घर चले गए।

दुल्हन पक्ष ने सच्चाई छुपाई
दुल्हन के गर्भवती होने की बात सामने आने पर दूल्हे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और पूरा मामला बताया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि जब 5 महीने पहले उनलोगों ने लड़की देखा था तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और लड़कीवालों ने भी इस बात को छिपाया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन व उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए और बुधवार को दोनों पक्षों का समझौता हो गया।