8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा के इस एरिया का पीया पानी तो सकता है कैंसर का खतरा

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, यहां के पानी पीने से हो सकता है जान का खतरा

2 min read
Google source verification

image

pallavi kumari

Jul 07, 2017

Drinking water

Drinking water

ग्रेटर नोएडा. बिसरख एरिया के कई गांवों से किए गए पानी के सैंपल कलैक्ट करने के बाद चौंकाना वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार पानी में हैवी मेटेरियल पाए गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ये मानक भारतीय स्टैंडर्ड की मात्रा से कहीं अधिक है। शोधकर्ता की मानें तो कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।


बिसरख एरिया मे तेजी के साथ में कैंसर पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ था। पानी दुषित होने से कैंसर होने का आरोप एरिया के लोगों ने लगाया था। प्रशासन की तरफ से भी हैडपंप से पानी के सैंपल कलैक्ट किए थे। मामले को देखते हुए एरिया के लोग भी जागरुक हुए। पानी को लेकर एरिया के कई युवा रिसर्च भी कर रहे है।

इन एरिया के लिए थे सैंपल

शोधकर्ता डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि सादौपुर, धर्मपुरा, जौनसमाना, अच्छेजा, बिश्नूली, केआरबीएल, दुजाना, जीटी रोड आदि से पानी के सैंपल लिए थे। इनमें सादौपुर के हैंडपंप से 5, धर्मपुरा खेडा से 5, अच्छेजा से 5, बिश्नूली से 2, दुजाना से 2, केआरबीएल से 2, जीटी रोड से 5, जौनसमाना से 2 हैंडपंप से पानी के सैंपल लिए थे। इन सैंपल को जांच के लिए जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में भेजा गया था।

रिपोर्ट में यह आया सामने

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में पानी में क्रोमिनियम, लैड, आर्सेनिक, आयरन, यूरेनियम अधिक मात्रा में पाए गए है। अधिक मात्रा में होने की वजह से शरीर पर बुरा प्रभाव डालते है। साथ ही गंभीर बीमारी जनक होते है।

कंपनी भी हो सकती है एक वजह

इस एरिया में काफी कंपनियां है। इन कंपनियों पर बगैर ट्रीटमेंट किए पानी को जमीन में डालने का आरोप लग चुका है। आरोप है कि कंपनियों से निकलने वाले पानी का बगैर ट्रीटमेंट किए जमीन में डाल दिया जाता है। इसमें हानिकारक तत्व होते है, जो जमीन में घुलकर पानी को दुषित करते है।